बागेश्वर, जुलाई 2 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिले की पुलिस अलर्ट मोड में है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों और पुलिस आदेशों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जिसमें एक वाहन को सीज किया गया। बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान भी निरंतर जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...