Bageshwar News: नियमों का पालन नहीं करने वाले 25 वाहन चालक नपे
बागेश्वर, जुलाई 31 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में यातायात नियम तोड़ने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 25 वाहन चालकों के चालान किए गए, जिनमें दो न्यायालय चालान हैं। वहीं सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने पर 13 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.