Bageshwar News: निजी स्कूलों की मनमानी और बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया
बागेश्वर, अगस्त 24 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। संघर्ष वाहिनी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंपे 10 सूत्रीय ज्ञापन में निजी विद्यालयों की मनमानी समेत बच्चों की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए। संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ निजी स्कूल एनसीईआरटी की जगह महंगी किताबें अनिवार्य कर रहे हैं। साथ ही अतिरिक्त शुल्क वसूलने और विशेष दुकानों से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है। ज्ञापन में स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, सुरक्षा उपकरणों की कमी, हेल्पर की अनुपस्थिति और चालकों का उचित सत्यापन नहीं होने का मुद्दा भी उठाया गया। संगठन ने कहा कि यह बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है。
शैक्षणिक संसाधनों की शिकायत कई स्कूलों में खेल सामग्री, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और अन्य शैक्षणिक संसाधनों की पर्याप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.