Bageshwar News: नालियां बंद होने से सड़क पर बह रहा पानी
बागेश्वर, जुलाई 22 -- Bageshwar News: बागेश्वर। बिलौना स्थित पगना रोड में कलमठ और नालियां बंद होने से बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कलमठ और नालियों में मलबा व कचरा जमा होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे पूरा पानी सड़क पर फैल रहा है और आसपास के मकानों के लिए खतरा बन गया है। स्थानीय नागरिक मनोज सिंह, मनोहर राम, संदीप कुमार, देवकी नंदन आदि ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द कलमठ और नालियों की सफाई कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान संभावित जलभराव और नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो तेज बारिश के दौरान स्थिति गंभीर हो सकती है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: दलवाबारी नाला गंदगी से पटा, बीडीओ से शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.