Bageshwar News: नारी हरज्यू मंदिर में किया पौधरोपण
बागेश्वर, अगस्त 28 -- Bageshwar News: धरमघर। दुग नाकुरी तहसील के तेरह ग्राम सभाओं के संयुक्त तत्वावधान में हरज्यू मंदिर नारी में स्थानीय लोगों ने वन विभाग एवं वृक्ष पुरष किशन सिंह मलड़ा के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं प्रधान पुजारी सूबेदार आनंद सिंह कालाकोटी ने बताया कि ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में दर्जनों पौधे लगाए और साफ-सफाई भी की। इस दौरान हरड़, जामुन, चंदन, नींबू, आंवला, मणि श्री बांज, फल्ट्यार सहित अनेक फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.