Bageshwar News: नशे में बोलेरो चलाने वाला चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
बागेश्वर, अक्टूबर 6 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को जिले में चेकिंग अभियान चलाकर 29 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कोतवाली पुलिस ने शराब के नशे में बोलेरो चला रहे चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। उसके ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन संख्या यूके 02 टीए 2775 बोलेरो को रोककर चालक विनोद पांडे निवासी भिड़ी, दफोट, थाना कांडा की जांच की। शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: एक वाहन सीज, तीन का कोर्ट चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन सीज किया गया। अभियान में एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.