Bageshwar News: नशे में धुत बोलेरो चालक ने स्कूटी-बाइक को मारी टक्कर
बागेश्वर, अक्टूबर 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात नशे में धुत अनियंत्रित बोलेरो चालक ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर किया गया है, जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे बोलेरो तेज गति से तहसील मोटर मार्ग पर जा रही थी। इसी दौरान नशे में धुत चालक विनोद पांडे ने तहसील निवासी 22 वर्षीय राज मेहता और पौंसारी निवासी 32 वर्षीय भूपेंद्र रावत को टक्कर मार दी। भूपेंद्र रावत ने बताया कि वह एक रेस्टोरेंट में काम करता है और ऑर्डर की डिलीवरी करने गया था। खाना पहुंचाने के बाद वह और राज मेहता वहां से निकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.