बागेश्वर, अक्टूबर 27 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एनकोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशे की रोकथाम के लिए संबंधित विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने बताया कि पुलिस विभाग मादक पदार्थों और अवैध शराब से संबंधित मामलों में लगातार कार्रवाई कर रहा है। अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने भांग की अवैध खेती नष्ट करने के लिए की गई कार्रवाई की जानकारी दी। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने संबंधित विभागों को नशे की रोकथाम के लिए प्रवर्तनात्मक कार्रवाई के साथ जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी बनाने ...