Bageshwar News: नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर कार्यक्रम
बागेश्वर, अगस्त 12 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। माई भारत के तत्वावधान में बीडी पांडेय परिसर में बुधवार को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान चित्रकला, घोषवाक्य लेखन, भाषण, लोकनृत्य, लोकसंगीत, रील एवं लघु फिल्म, नुक्कड़ नाटक और स्लैम पोएट्री समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों को उजागर किया। कार्यक्रम में युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रचनात्मक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.