Bageshwar News: नरगोली में ट्रांसफार्मर बदलने की मांग
बागेश्वर, अगस्त 13 -- Bageshwar News: देवेंद्र, कांडा। नरगोली क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुचारु करने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान चंद्रशेखर रौतेला समेत ग्रामीण उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलने के साथ ही विद्युत लाइनों के आसपास उगी पेड़ों की टहनियों की लॉपिंग कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नरगोली क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पहले से ही कई समस्याओं से जूझ रही है। ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Katihar News: बिजली की समस्याओं के समाधान को विधायक ने लिखा पत्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.