Bageshwar News: नगर पालिका बागेश्वर के चार मनोनीत सभासदों ने ली शपथ
बागेश्वर, जुलाई 28 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नगर पालिका परिषद बागेश्वर के चार मनोनीत सभासदों ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने सभी को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में ज्योति दीप नारायण, विपिन पाठक, गोविंद लाल शाह जगाती और यन सिंह खेतवाल शामिल रहे। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि नगर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और सभी सदस्यों के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जाएगी। नवनियुक्त सभासदों ने नगर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बाबा बागनाथ की नगरी की पहचान को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, नगर पालिका के निर्वाचित सभासद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.