बागेश्वर, जुलाई 10 -- Bageshwar News: गरुड़। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने प्रभारी एवं शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा को ज्ञापन सौंपकर विकास कार्यों के लिए तत्काल धनराशि जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग की वर्ष 2023-24 और 2024-25 की धनराशि पर रोक लगने से नगर क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो गए हैं। ज्ञापन में नगर क्षेत्र के लिए 25 हाईमास्ट लाइट, एक हजार स्ट्रीट लाइट, कूड़ा निस्तारण के लिए एक बड़ा कूड़ा वाहन व एक पिकअप, महिलाओं के लिए पांच पिंक रिक्शा, सात प्याऊ स्थापित करने तथा ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: मनोनीत सभासद ने विकास कार्यों के निरीक्षण की निदेशक से मांगी अनुमति मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सभी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिंद...