बागेश्वर, अक्टूबर 31 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। भैरू चौबटटा के खड़िया पट्टाधारक व ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन शनिवार को 15 वें दिन भी जारी रहा। प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है। पट्टाधारक नवीन कुमार, अधिवक्ता वसंत कुमार और रितु बसंत के नेतृत्व में चल रहे धरने में क्रमिक अनशन का सातवां दिन 24 घंटे जारी रहा। अनशन पर नंदन कोहली और ललित कुमार बैठे हैं, जो अगले दिन सुबह 10 बजे तक लगातार अनशन पर रहेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का लिखित रूप में समाधान नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने को ग्रामवासी दया प्रकाश, लीला वर्मा, कविंद्र कुमार, विनोद कुमार, मुकेश चन्द्र, नवीन धौनी, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार सहित 17 लोगों ने समर्थन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...