बागेश्वर, अक्टूबर 13 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। एक पखवाड़े से लगातार हो रही बारिश के बाद बुधवार को मौसम साफ होने से लोगों को राहत मिली। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप खिली, जबकि घाटी वाले इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। इससे सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है। धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली है। गरुड़, कपकोट, दुग-नाकुरी और कांडा तहसील के किसान धान की कटाई और मड़ाई में जुटे रहे। वहीं, मडुवा, भट और गहत सहित खरीफ की अन्य फसलों को समेटने का काम भी तेज हो गया है। कई क्षेत्रों में ग्रामीण पशुओं के लिए चारा-पत्ती का भंडारण करने में जुटे हैं। किसानों को फसलों की कटाई और मड़ाई पूरी करने के लिए अब लगातार धूप की जरूरत है। इस बार शरद ऋतु में भी बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ी। सोमव...