बागेश्वर, अक्टूबर 20 -- Bageshwar News: कांडा, संवाददाता। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने मंगलवार को कांडा दशहरा मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेला धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से लोग अपनी जड़ों से जुड़ते हैं और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। कांडा पड़ाव स्थित कालिका मंदिर में आयोजित मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दिनभर मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। मेले में लगी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का मनोरंजन किया। मेले के आयोजन को लेकर आयोजक लंबे समय से तैयारियों में जुटे थे। यह भी पढ़ें- Champawat News: दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम इस मौके पर एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी, जिला ...