Bageshwar News: दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
बागेश्वर, जुलाई 23 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गोगिनापानी गांव में ग्रामीण की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उन्हें न्यायालय में पेश करेगी। इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बीते बुधवार देर शाम गोगिनापानी निवासी 40 वर्षीय गोपाल राम पुत्र काशीराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के चचेरे भाई फकीर राम ने तहरीर देकर गांव के जीवन सिंह और पुष्कर सिंह पर मारपीट के बाद हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.