Bageshwar News: दो नदियों के शहर में भी पानी को तरस रहा चौरासी मोहल्ला
बागेश्वर, जुलाई 18 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। नगर पालिका परिषद बागेश्वर के बैणी माधव वार्ड के चौरासी मोहल्ले में वर्षों से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे परेशान होकर वार्डवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में वार्डवासियों ने कहा कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत की गई, लेकिन हर बार जलापूर्ति बाधित होने की खामियां गिनाकर बात टाल दी जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर के आधे हिस्से में जल संस्थान द्वारा सुबह-शाम रोजाना पानी दिया जाता है, जबकि आधे हिस्से में सप्ताह में सिर्फ 2 से 3 दिन ही आपूर्ति होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.