बागेश्वर, जुलाई 7 -- Bageshwar News: कपकोट। नगर पंचायत क्षेत्र के भराड़ी बाजार में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न आने से करीब 200 से अधिक व्यापारी आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। बाजार में अंधेरा छाए होने से व्यापार पूरी तरह प्रभावित है और स्थानीय लोगों को भी रोजमर्रा के कामों में दिक्कत हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बिजली न होने से दुकानों में रखा दूध, दही, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य खराब होने वाली सामग्री सड़ गई है। फ्रीजर और रेफ्रिजरेटर बंद पड़े हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर निर्भर कारोबार भी ठप हो गया है। व्यापारियों ने बताया कि इससे हजारों रुपये का नुकसान हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग, इंटरनेट जैसी जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। रात के समय पूर...