बागेश्वर, अक्टूबर 14 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। भाजपा के पूर्व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर यूथ कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और दुष्यंत गौतम का पुतला दहन कर अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी कर पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में दुष्यंत गौतम का नाम सामने आने के बावजूद उन्हें राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्होंने मांग की कि उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए। यह भी पढ़ें- Kashipur News: कांग्रेस मुद्दाविहीन, जनता नहीं करेगी समर्थन : भट्ट ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन क...