Bageshwar News: दुग बाजार में 11 दिन से पानी की आपूर्ति ठप
बागेश्वर, जुलाई 5 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। नगर में पीने के पानी की आपूर्ति लंबे समय से प्रभावित हो रही है। भागीरथी, चौरासाी के बाद नगर के दुग बाजार स्थित मस्जिद गली में पिछले 11 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। इस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पानी नहीं आने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें दूर-दराज से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या की कई बार जल संस्थान से शिकायत की गई, लेकिन विभाग की ओर से तकनीकी खराबी की बात कही जा रही है। लोगों ने मांग की है कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक किसी अन्य लाइन या वैकल्पिक व्यवस्था से पेयजल उपलब्ध कराया जाए। पानी के अभाव में उनकी दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.