बागेश्वर, जुलाई 22 -- Bageshwar News: कपकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम बघर में दुकान के बाहर खड़ी एक स्कूटी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम बघर निवासी राकेश बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 जुलाई को उन्होंने अपनी स्कूटी दुकान के सामने खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर स्कूटी का साइड मिरर टूटा हुआ मिला। उनका आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर स्कूटी को नुकसान पहुंचाया। राकेश बिष्ट के अनुसार घटना में उन्हें करीब चार हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित की पहचान करने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...