Bageshwar News: दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने निकाली आक्रोश रैली
बागेश्वर, सितम्बर 22 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। दस सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में शक्ति प्रदर्शन किया। जिले के तीनों विकासखंडों से पहुंचे ग्राम प्रधानों ने विशाल आक्रोश रैली निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष दीपक खेतवाल के नेतृत्व में रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां प्रधानों ने धरना देकर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि उनकी कई मांगें लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित हैं। गांवों में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन मांगों के बावजूद समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Dehradun N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.