बागेश्वर, नवम्बर 3 -- Bageshwar News: कपकोट, संवाददाता कपकोट विधानसभा के गांवों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम लगातार जारी है। जल्द ही दस करोड़ की राशि से दो सड़कों का निर्माण होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व विधायक सुरेश गड़िया ने इसके लिए भूमिपूजन व शिलान्यास किया। दोनों नेताओं ने कहा कि हर गांव को सड़क, बिजली, पानी तथा संचार सुविधा देने का काम सरकार कर रही है।विधायक गड़िया ने बताया कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने एवं विकास की गति को गांव-गांव तक पहुंचाने के संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत तीन करोड़, 71, लाख , 72 हजार की लागत से 2.80 किलोमीटर लंबे बैसानी-पौसारी मोटर मार्ग में स्टेज व व टू का काम होगा। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: बिलौना-शीशाखानी मोटर मार्ग को Rs....