Bageshwar News: दरणा के लोगों को अब मिलेगी सड़क सुविधा
बागेश्वर, अगस्त 23 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। द्योनाई घाटी के दरणा गांव के ग्रामीणों को अब शीघ्र ही सड़क की सुविधा मिल जाएगी। द्योनाई-कोलतुलारी-दरणा मोटरमार्ग को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। गरुड़ तहसील के ग्राम पंचायत कोलतुलारी का दरणा गांव मुख्य सड़क से मात्र पांच किमी दूर है। साल 2012 से ग्रामीण लगातार सड़क की मांग कर रहे थे। वर्ष 2014 में तत्कालीन विधायक चंदन राम दास ने तीन किमी सड़क का शुभारंभ भी किया था। ग्रामीणों को तब उम्मीद थी कि अब उनका सपना जल्दी साकार होगा, लेकिन सड़क नहीं बनी। सड़क के अभाव में मरीजों को डोली में अस्पताल पहुंचाना ग्रामीणों की मजबूरी थी। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सड़क को मंजूरी दे दी है। शीघ्र ग्रामीणों का सपना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.