Bageshwar News: दमकल विभाग ने जांची सुरक्षा व्यवस्था
बागेश्वर, अक्टूबर 20 -- Bageshwar News: बागेश्वर। त्योहारों के सीजन में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन विभाग ने नगर क्षेत्र के विभिन्न कॉमन सर्विस सेंटर, लाइब्रेरी और कंप्यूटर केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालकों को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक और प्रशिक्षु अग्निशमन अधिकारी सचिन सेमवाल के नेतृत्व में फायर यूनिट ने संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने बिजली के भार, शॉर्ट सर्किट की आशंका, आपातकालीन निकास मार्ग और अग्निशमन सिलेंडरों की वैधता की जांच की। यह भी पढ़ें- Almora News: दशहरा-दीपावली को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.