Bageshwar News: त्योहारों को लेकर अलर्ट हुई फायर सर्विस, पंप की जांच
बागेश्वर, अक्टूबर 19 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नवरात्र, रामलीला और दशहरा उत्सव के मद्देनजर बागेश्वर फायर सर्विस अलर्ट हो गई है। संभावित अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए रामलीला मैदानों, पूजा पंडालों और मुख्य बाजारों के समीप अग्निशमन दल तैनात किए गए हैं। सोमवार को फायर स्टेशन परिसर में तोहात्सु पंप की जांच कर उसकी कार्यक्षमता भी परखी गई। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर अग्निशमन विभाग ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के मार्गदर्शन में फायर यूनिटों को आवश्यक उपकरणों के साथ निर्धारित स्थलों पर तैनात किया गया है। किसी भी अग्नि दुर्घटना या शॉर्ट सर्किट की सूचना मिलने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।आपात यह भी पढ़ें- Almora Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.