Bageshwar News: त्याकोट में पुल निर्माण के लिए सोशल ऑडिट टीम पहुंची गांव
बागेश्वर, जुलाई 12 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कांडा। त्याकोट गांव में लंबे समय से लंबित पैदल पुल निर्माण की दिशा में रविवार को अहम पहल हुई। विश्व बैंक परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रस्तावित पैदल पुल को लेकर गांव में सोशल ऑडिट कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पुल निर्माण का समर्थन करते हुए आवश्यक दस्तावेजों पर अपनी सहमति प्रदान की। सोशल ऑडिट के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पुल नहीं होने से गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। बरसात के दिनों में स्कूली बच्चों को विद्यालय पहुंचने और मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए उफनती नदी पार करनी पड़ती है, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। उनका कहना था कि पुल के अभाव में शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन जैसी मूलभूत सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। मीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.