बागेश्वर, अक्टूबर 12 -- Bageshwar News: बागेश्वर,संवाददाता। विद्यालय जा रहीं एक शिक्षिका तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा सोमवार को कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा के समीप हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल शिक्षिका को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनका बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार इंटर कॉलेज दोफाड़ में तैनात 32 वर्षीय शिक्षिका सोमवार को विद्यालय जाने के लिए कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा के समीप टैक्सी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर करीब 25 मीटर तक घिसटती चली गईं। हादसे में उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर होने के साथ ही गहरे घाव...