बागेश्वर, जुलाई 15 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। फुलवाड़ी, फुलाचौंरा, थलीधार और खाईंधार गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों के आंदोलन का तीसरा चरण मंगलवार से शुरू हो गया। इसके तहत फुलवाड़ी पंचायत घर में एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरने में महिला शक्ति, युवा शक्ति और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। धरने के दौरान वक्ताओं ने 'रोड नहीं तो वोट नहीं', 'जनता को झूठे आश्वासन मत दो, हमें तुरंत सड़क दो' और 'संघर्ष हमारी मजबूरी है, सड़क सुविधा जरूरी है' जैसे नारे लगाए। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक सड़क निर्माण को स्वीकृति नहीं मिलती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया और तोली क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य नीमा गढ़िया ने आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया। महिलाओं ने कहा कि सड़...