Bageshwar News: तीन दिवसीय भद्रकाली महोत्सव 18 दिसंबर से
बागेश्वर, अक्टूबर 6 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कांडा। राजकीय इंटर कॉलेज सानीउडियार में मां भद्रकाली महोत्सव समिति की बैठक हुई। इसमें लगातार तीसरे वर्ष आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मां भद्रकाली महोत्सव की तिथियां तय की गईं। समिति के अनुसार महोत्सव 18, 19 और 20 दिसंबर को आयोजित होगा। समिति के सचिव दरपान सिंह गैंडा ने बताया कि महोत्सव में विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, मैराथन दौड़, रस्साकस्सी समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। विभिन्न सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर दिखाने का मंच दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से विकास प्रदर्शनी एवं शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.