Bageshwar News: तिरंगे की शान में गरुड़ से बैजनाथ तक निकली यात्रा
बागेश्वर, अगस्त 12 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। स्वतंत्रता पर्व और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गरुड़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई। गरुड़ पोस्ट ऑफिस से शुरू हुई यात्रा बैजनाथ तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और तिरंगे की शान में लगाए गए नारों से गूंज उठा। यात्रा संयोजक घनश्याम जोशी ने कहा कि तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब देश के प्रति लोगों के प्रेम और समर्पण का प्रमाण है। दर्जा प्राप्त मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। तिरंगा यात्रा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन करने का अवसर है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पौड़ी में शिक्षकों और छात्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.