Bageshwar News: ड्रेस मेकर प्रशिक्षण का आगाज
बागेश्वर, अगस्त 3 -- Bageshwar News: बागेश्वर। जन शिक्षण संस्थान, बागेश्वर एवं रेडक्रॉस सोसाइटी, बागेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में रेडक्रॉस भवन में असिस्टेंट ड्रेस मेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष इन्द्र सिंह फरस्वाण ने दीप प्रज्वलित कर किया। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. जितेन्द्र तिवारी ने प्रशिक्षणार्थी महिलाओं से नियमित एवं समयबद्ध ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि फर्स्वाण ने कहा कि 'वोकल फॉर लोकल' की भावना को अपनाकर ही आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक हाथ को कौशल से जोड़ना आवश्यक है। कौशल विकास महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने का माध्यम है। वक्ताओं ने महिलाओं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.