बागेश्वर, नवम्बर 27 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में पिछले तीन दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके बावजूद नौनिहालों को गर्म ड्रेस नहीं मिली है। कुछ बच्चों के खातों में धनराशि पहुंच गई है, लेकिन कुछ को अभी मिलनी है। इसके बावजूद बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। कई स्कूलों में बच्चे गर्म कपड़ों के साथ पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम के चलते वायरल का प्रकोप जिले में पहले से ही बढ़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- अमेजन विंटर सेल में बच्चों के गर्म कपड़ों पर छूट, देखें स्वेटर-हुडी के डिजाइन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...