Bageshwar News: डीएम ने धान की क्रॉप कटिंग कर उपज का लिया जायजा
बागेश्वर, सितम्बर 25 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय ने शुक्रवार को मंडलसेरा पहुंचकर धान की फसल की क्रॉप कटिंग के प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं धान की क्रॉप कटिंग कर प्रयोग की प्रक्रिया और प्रगति का जायजा लिया। काश्तकार गोपाल गिरि के खेत में निर्धारित 60 वर्गमीटर क्षेत्रफल में क्रॉप कटिंग की गई। इसमें 33.9 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों के खेतों में निर्धारित क्षेत्रफल में क्रॉप कटिंग प्रयोग किए जाते हैं। इनके आधार पर जिले में फसलों की औसत उपज और वार्षिक उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से संवाद कर कृषि कार्यों से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने कृषि संसाधनों, सिंचाई, बीज और अन्य आवश्यक सुविध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.