Bageshwar News: डीएम ने खातीगांव में सुनीं लोगों की समस्याएं
बागेश्वर, अक्टूबर 17 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने कपकोट ब्लाक के दूरस्थ खातीगांव में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सड़क, बिजली और संचार सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और जनसमस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी न करें। क्षेत्र में ट्रैकिंग गतिविधियों और पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को ट्रैकिंग मार्गों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं, संचार सुविधाओं में सुधार के लिए निजी दूरसंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.