Bageshwar News: डीएमएफ फंड में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस का धरना जारी
बागेश्वर, अगस्त 31 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) के करीब 28 करोड़ रुपये के फंड में कथित अनियमितता और घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बसंत कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फंड के उपयोग से जुड़े अभिलेखों की जांच कर मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि डीएमएफ की धनराशि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए निर्धारित है। ऐसे में फंड के उपयोग को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच जरूरी है। बसंत कुमार ने डीएमएफ से संबंधित प्रस्तावों, वार्षिक कार्ययोजना, बजट, स्वीकृत कार्यों और खर्च से जुड़े अभिलेखों की गहन जांच की मांग की। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.