Bageshwar News: डीएमएफ फंड की जांच को कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
बागेश्वर, सितम्बर 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) के करीब 28 करोड़ रुपये के फंड में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जिला कार्यालय में धरना-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने डीएमएफ फंड के उपयोग से जुड़े अभिलेखों की जांच कर मामले का खुलासा करने की मांग की। कलक्ट्रेट में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि डीएमएफ की धनराशि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और जनहित के कार्यों के लिए निर्धारित है, लेकिन आरोप है कि इसका मनमाने तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने करीब 28 करोड़ रुपये के उपयोग की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। बसंत कुमार ने डीएमएफ से संबंधित प्रस्ताव, वार्षिक कार्ययोजना, बजट, स्वीकृत कार्यों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.