बागेश्वर, अगस्त 29 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। न्याय व्यवस्था में तेजी से हो रहे डिजिटल बदलावों को लेकर शनिवार को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हुए शिविर में प्रशिक्षुओं को ई-फाइलिंग, ई-सेवा केंद्र और ई-ट्रू कॉपी समेत विभिन्न डिजिटल कानूनी सेवाओं की जानकारी दी गई। रिटेनर अधिवक्ता त्रिलोक चंद्र जोशी ने कहा कि न्याय व्यवस्था डिजिटल क्रांति के दौर से गुजर रही है। ई-फाइलिंग के माध्यम से लोग घर या कार्यालय से ऑनलाइन मुकदमे दर्ज कर सकते हैं। इससे कागजी प्रक्रिया कम होने के साथ समय और संसाधनों की भी बचत होती है।उन्होंने बताया कि ई-सेवा केंद्र जिला न्यायालयों और उच्च न्यायालयों में आम नागरिकों तथा अधिवक्ताओं के लिए सिंगल विंडो हेल्पडेस्क के...