Bageshwar News: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी सख्त
बागेश्वर, जुलाई 29 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) की बैठक में ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रामीण स्वच्छता और डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने बागेश्वर और गरुड़ नगर निकायों को 15 दिन के भीतर ठोस अपशिष्ट निस्तारण प्लांट के लिए भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। साथ ही कूड़ा संग्रहण से राजस्व बढ़ाने, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के तहत चालानी कार्रवाई तेज करने और सड़क किनारे लगे डस्टबिन नियमित रूप से खाली कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जून में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण से Rs.1.82 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के तहत 55 चालान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.