Bageshwar News: ठाकुरद्वारा वार्ड में सप्ताहभर से पेयजल संकट, लोगों में रोष
बागेश्वर, जुलाई 10 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। बारिश के मौसम में भी ठाकुरद्वारा वार्ड में पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट बना हुआ है। क्षेत्र में प्राकृतिक जल स्रोत नहीं होने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि जल संस्थान के अधिकारियों से संपर्क करने पर भी फोन नहीं उठाए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नलों में पानी नहीं आ रहा और न ही टैंकर से आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि शीघ्र समाधान नहीं होने पर वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: पिछले एक हफ्ते से ठाकुरद्वारा में पानी के लिए हाहाकार विवेकानंद टम्टा समेत अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर पेयजल आपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.