बागेश्वर, नवम्बर 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने जनपदवासियों से ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। सीएमओ ने कहा कि तापमान में गिरावट के कारण बुजुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ठंड से बचने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें, सुबह और देर शाम अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। गर्म एवं पौष्टिक भोजन का सेवन करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। डॉ. तिवारी ने...