Bageshwar News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, आरे में लो वोल्टेज से लोग परेशान
बागेश्वर, अक्टूबर 25 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नगर के कठायतबाड़ा के समीप रविवार सुबह एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर ऊर्जा निगम ने शटडाउन लेकर बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इससे नगर के कुछ हिस्सों में आपूर्ति बाधित रही। वहीं, ग्राम पंचायत आरे में सुबह-शाम लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वोल्टेज इतना कम रहता है कि मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पाते। बिजली की आंख-मिचौली से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। रविवार को अवकाश के दिन भी बिजली बाधित रहने से कपड़े धोने और अन्य घरेलू काम निपटाने में दिक्कत हुई। बिजली नहीं होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित होती है। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम से नियमित और सुचारू बिजली आपूर्ति की मांग की है। ऊर्जा निगम के अधिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.