बागेश्वर, अक्टूबर 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों के भुगतान और अवैध चालानों को लेकर शिव शक्ति टैक्सी यूनियन मालिक चालक कल्याण समिति एक बार फिर से मुखहर हो गई है। अपनी मांगों के समर्थन में उन्होंने प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को समिति से जुड़े लोग कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभा के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चार मांगें प्रमुखता से उठाईं। चुनाव कार्य में लगे वाहनों का समय पर भुगतान किया जाए, थानों-चौकियों और स्थानीय लोगों द्वारा अवैध चालान कर मालिकों का शोषण बंद किया जाए, किसी विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए मनमानी न की जाए और प्राइवेट वाहनों द्वारा टैक्सी का कार्य करने पर रोक लगाई जाए। य...