Bageshwar News: टैक्सी चालक की उपचार के दौरान मौत
बागेश्वर, जुलाई 9 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। खुना वलना निवासी 62 वर्षीय एक टैक्सी चालक की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, किशन राम पुत्र दीवान राम लंबे समय तक टैक्सी चालक रहे और इसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार देर शाम उन्होंने घर पर अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी पोती ने परिजनों को बताया कि वह बार-बार मरने की बात कह रहे थे। सूचना मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. रिया ने बताया कि मरीज को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.