बागेश्वर, अक्टूबर 22 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड के तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई l जिसमें बागेश्वर विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया l प्रतियोगिता में सर्वप्रथम स्क्रीनिंग परीक्षा हुई जिसमें तीन सर्वश्रेष्ठ टीम मुख्य क्विज प्रतियोगिता में सम्मिलित हुई l मुख्य क्विज प्रतियोगिता विभिन्न राउंड क्रमशः बहुविकल्पीय राउंड,विजुअल राउंड, एक्टेंपोर राउंड, रैपिड फायर राउंड तथा बजर राउंड में संपन्न कराई गई l इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार आगरी ने सभी सर्वोच्च स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया l कार्यक्रम का संचालन राजीव निगम जनपद समन्...