बागेश्वर, सितम्बर 27 -- Bageshwar News: बागेश्वर। जिले में रविवार को सभी बैंक खुले रहे। बाजार बंद होने तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आवाजाही कम होने से बैंकों में अन्य दिनों की तरह रौनक नहीं देखी गई। सभी पटलों पर बैठे कर्मचारी अन्य दिनों की तरह व्यस्त नहीं दिखाई दिए। मालूम हो कि सोमवार से बैंक कर्मियों की हड़़ताल है। शनिवार को बैंक चौथा शनिवार होने के कारण लेन-देन बंद था। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए रविवार को बैंक खोले गए। लेकिन बाजार बंद होने से बैंकों में लेन-देन अन्य दिनों की तरह नहीं हो पाया। एटीएम में भी लोगों की आवक कम देखी गई। यह भी पढ़ें- आज निपटा लें बैंक के जरूरी काम, सोमवार से तीन दिन हड़ताल अब लोगों को हड़ताल के चलते आगे परेशानी का सामना कर पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- आज खुलेंगे बैंक, कल से हड़ताल यह भी पढ़ें- रानीखेत में र...