Bageshwar News: जिले में बढ़ने लगे वायरल फीबर के मरीज
बागेश्वर, जुलाई 7 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। जिला अस्पताल में इन दिनों वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम समेत अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. गौरव सिंह केड़ा ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, डेंगू और टायफाइड के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सभी मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार और दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में संक्रमण फैलने की आशंका अधिक रहती है। ऐसे में लोगों को स्वच्छ एवं उबला हुआ पानी पीना चाहिए, आसपास साफ-सफाई बनाए रखनी चाहिए और मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाने चाहिए। बुखार, शरीर दर्द, खांसी या अन्य लक्षण दिखाई देने पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.