Bageshwar News: जिले में धूमधाम से मनाया लोकपर्व घी संक्रांति
बागेश्वर, अगस्त 17 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर, कपकोट। जिले में लोकपर्व घी संक्रांति धूमधाम से मनाया गया। घरों में पकवान तैयार कर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया। कपकोट क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से झोड़ा-चांचरी का आयोजन कर लोकपर्व की खुशियां मनाईं। कर्मी, बदियाकोट, तीख, चौड़ा और भराड़ी के बमसेरा समेत कई गांवों में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजकर पहुंचीं। लोकगीतों की मधुर तान और हुड़के की थाप पर ग्रामीण झोड़ा-चांचरी में शामिल हुए। कार्यक्रम में लोगों ने कहा कि घी संक्रांति कुमाऊं की लोक परंपरा, आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। स्थानीय शिक्षक दीवान सिंह ऐठानी ने बताया कि क्षेत्र में झोड़ा-चांचरी की परंपरा दशकों पुरानी है। घी संक्रांति पर ग्रामीण एकजुट होकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.