बागेश्वर, अगस्त 26 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले के चार स्कूलों के उच्चीकरण से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। इनमें गरुड़ क्षेत्र के दो और कपकोट क्षेत्र के दो विद्यालय शामिल हैं। इससे बच्चों को उच्च कक्षाओं की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। बागेश्वर विधायक पार्वती दास ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भगरतोला का हाईस्कूल और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जखेड़ा का इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही शैक्षिक जरूरत पूरी होगी और ग्रामीण बच्चों को स्थानीय स्तर पर बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिल सकेंगी। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: हरूनाथ-मटियोली सड़क को नौ साल से कर रहे संघर्ष लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक पार्वती दास...