बागेश्वर, अक्टूबर 24 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। बीडी पांडेय कैंपस खेल मैदान में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सात जोन से 350 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने, शारीरिक क्षमता बढ़ाने और खेलों के प्रति रुचि पैदा करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिल रहा है। जिला समन्वयक कमलेश तिवारी ने बताया कि जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभ...